img-fluid

टाटा मोटर्स एक फरवरी से 1.2 फीसदी बढ़ाएगी अपने यात्री वाहनों की कीमत

January 28, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी (Country’s leading automobile manufacturer) टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों (passenger vehicle prices hiked) में इजाफा करने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स अपने वाहनों की कीमतों में एक फरवरी से 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। मारुति सुजुकी ने इसी महीने 16 जनवरी को अपनी कार की कीमतों में 1.1 फीसदी का इजाफा किया था।


  • टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वह पेट्रोल एवं डीजल इंजन वाले अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक फरवरी से 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि नियामक बदलावों और कुल लागत में वृद्धि होने की वजह से लागत बढ़ी है। कंपनी ने कहा कि वह इसका उल्लेखनीय भार स्वयं उठा रही है, लेकिन अब उसे कीमत बढ़ानी पड़ रही है। कंपनी के मुताबिक अगर वह 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी करती है, तो उसके कार की कीमत में 12 हजार रुपये तक का इजाफा देखने को मिलेगा।

    टाटा मोटर्स देश में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का पुराना नाम टेल्को था। यह कंपनी टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसकी उत्पादन इकाइयां भारत में जमशेदपुर, पुणे और लखनऊ सहित अन्य कई देशों में है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • गौतम अडाणी फोर्ब्स की सूची में चौथे से सातवें पायदान पर खिसके

    Sat Jan 28 , 2023
    – अडाणी की संपत्ति में दो दिनों में बड़ी गिरावट. 22.6 अरब डॉलर घटकर 96.6 अरब डॉलर हुई नई दिल्ली (New Delhi)। देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी (India’s richest man Gautam Adani) की संपत्ति में पिछले दो दिनों में बड़ी गिरावट (Big drop in property in two days) दर्ज हुई है। दुनिया के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved