
भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाने में पदस्थ रहे निजीक्षक ज्ञान सिंह ठाकुर आज सुबह शाजापुर जिले के थाना मक्सी क्षेत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके वाहन में सवार एक आरक्षक की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मक्सी थाना अंतर्गत रोजवास टोल के आगे प्रात: 05 बजे के लगभग एक खड़े ट्रक में इंडिका कार में सवार राजगढ़ जिले की मलावर पुलिस टीम भोपाल की ओर जा रही थी।
जिसमें आरक्षक सुनील भील की मृत्यु हो गई एवं निरीक्षक ज्ञान सिंह ठाकुर,आरक्षक अरविंद, आरक्षक ड्रायवर अनिल को गंभीर चोट होने से इंदौर रेफ र किया गया है। निरीक्षक ज्ञान सिंह चूना भट्टी थाना प्रभारी रहे है। अस्पताल में उनकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved