
ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने भी सडक़ हादसे में बाइक सवार की चली गई जान
इन्दौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र (Bhanwarkuan Police Station Area) के उद्योग नगर (Udyog Nagar) में फैक्ट्री (Factory) के बाहर सो रहे व्यक्ति पर लापरवाह ड्रायवर (Driver) ने ट्रक (Truck) चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला उद्योग नगर पालदा (Palda) का है। संजय पिता जगदीश जोगी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरडी उद्योग नगर पालदा में स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प वाली गली में स्थित उसकी फैक्ट्री के बाहर को अज्ञात व्यक्ति सो रहा था। तभी देर रात अंधगति से दौड़ रहे ट्रक ड्रायवर ने उक्त सो रहे व्यक्ति पर अपना ट्रक चढ़ा दिया। ट्रक उक्त व्यक्ति के पेट और पैर पर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच में मिले ट्रक नम्बरों के आधार पर अज्ञात ड्रायवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात व्यक्ति शिनाख्त शुरू की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved