img-fluid

जिसके दिमाग पर नियंत्रण वह सबसे शक्तिशाली : जया किशोरी

February 03, 2023

नागदा। सनातन संस्कृति मंच के तत्वावधान में वारको सिटी में चल रही कथा के दूसरे दिन अनुसुइया, वराह अवतार कथा, शिव पार्वती विवाह का प्रसंग हुआ। कथा का वाचन करते हुए कथा विदुषी जया किशोरी ने कहा जिस व्यक्ति का स्वयं के दिमाग पर नियंत्रण है, वह दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति है। उन्होंने गोकर्ण व भगवान के 24 अवतारों की कथा सुनाते हुए कहा- यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसके भगवान के सभी अवतारों का वर्णन है। कथा में अश्वत्थामा द्वारा पांडवों के पांच पुत्रों की हत्या करना दुर्योधन की मृत्यु पांडवों द्वारा अश्वत्थामा को अपमानित करते हुए अपने मस्तक से मणि निकालने उसे बालों को काट दिया जाता है।


  • जया किशोरी बोली- अपमान का बदला लेने अश्वत्थामा उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे पर मात्र से हमला कर देते हैं। गर्भ में जाकर सुरक्षा घेरा बना देते हैं। कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर उत्सव मनाया। इस दौरान भजनों पर सभी जमकर थिरकें। गुरुवार की कथा में जड़ भारत की कथा, अजामिल की कथा व प्रहलाद चरित्र का प्रसंग होगा।

    Share:

  • दलित महापुरुषों की वंदना से भाजपा साधेगी समाज

    Fri Feb 3 , 2023
    संत रविदास जयंती से विकास यात्राओं की होगी शुरुआत सीहोर, कपिल सूर्यवंशी। यह चुनावी वर्ष है, हरेक दल आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीित बना रहे हैं और आगामी कार्यक्रम जातिय समीकरणों को ध्यान में रखकर ही तैयार किये जा रहे हैं। इन दिनों सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने सभी संगठनों को सक्रिय कर रखा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved