जेनेवा (Geneva)। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की मानवीय और शरणार्थी मामलों (Refugee Affairs) की एजेंसियों ने कहा है कि रूस से तबाह यूक्रेन (Ukraine devastated by Russia) के लाखों लोगों को मानवीय सहायता के लिए 5.6 अरब डॉलर की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र ने संपन्न देशों से यूक्रेनवासियों की सहायता करने की अपील की है।
इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने एक बयान में कहा कि युद्ध प्रतिदिन बड़े पैमाने पर मौत, विनाश और विस्थापन का कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सबसे कठिन समुदायों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। यूक्रेनी लोगों की पीड़ा खत्म नहीं हुई है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved