नई दिल्ली। गूगल इंडिया ने कंपनी के विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मियों को ईमेल के जरिए नौकरी से हटाने की सूचना दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह छंटनी गुरुवार की देर रात की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मियों को छंटनी का मेल कंट्री हेड और गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की ओर से भेजा गया है।
पिछले महीने ही गूगल की पैतृक कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत यानी लगभग 12000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि 453 लोगों की यह छंटनी पूर्व में घोषित 12 हजार कर्मियों की छंटनी का हिस्सा है या आने वाले दिनों में अलग से और छंटनी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छंटनी के मेल के साथ अल्फाबेट के सीईओ सुदंर पिचाई का संदेश भी शामिल है। जिसमें उन्होंने कंपनी में हो रही छंटनियों की पूरी जिम्मेदारी ली है।
नागदा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले सात दिनी मेले का आगाज गुरुवार से हुआ। सुबह 11 बजे विधिवत मेले का उद्धाटन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह गुर्जर थे। अध्यक्षता नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की। मेलाध्यक्ष भावना रावल ने बताया शुक्रवार को महिलाओं के लिए चेयर रेस, मेहंदी, रांगोली प्रतियोगिता […]
– विकसित भारत बनाने में सीए और अकाउंटेंसी पेशे की भूमिका होगी रेखांकित जयपुर (Jaipur)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) (Institute of Chartered Accountants of India (ICAI)) ने अपने गठन के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए 21 और 22 मार्च को जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में दो दिवसीय […]
नई दिल्ली। निर्यात (exports) के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है। देश का निर्यात (country’s exports) अक्टूबर, 2021 में 42.33 फीसदी बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि अक्टूबर, 2020 में भारतीय वस्तुओं का निर्यात (export of indian goods) जहां 24.92 अरब डॉलर था, जबकि अक्टूबर, 2019 में यह 26.23 अरब डॉलर रहा था। […]
नई दिल्ली। सरकार ने चीनी मिलों को इस साल के लिए आवंटित चीनी कोटे का अनिवार्य निर्यात करने के लिए समयसीमा तीन महीने बढ़ाकर दिसंबर तक कर दी है। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने सितंबर को समाप्त होने वाले 2019-20 के विपणन वर्ष के लिए अतिरिक्त […]