महापौर ने सूचना के बाद निरीक्षण कर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए
उज्जैन। शुक्रवार को बिनोद मिल परिसर का महापौर ने निरीक्षण किया जहाँ देखा कि यहां हरे-भरे वृक्षों की कटाई की जा रही है। इस पर महापौर ने तत्काल उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना परमिशन के यहाँ से एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यह भूमि रहवासियों से मुक्त कराई गई है। मिल परिसर में गत दिनों हरे-भर वृक्ष काटने के समाचार मिल रहे थे। इस पर कल महापौर मुकेश टटवाल ने परिसर का निरीक्षण किया तब भी वृक्षों की कटाई की जा रही थी। इस पर महापौर ने उपस्थित कार्यपालन यंत्री अनिल जैन को निर्देशित किया कि अब बिनोद मिल परिसर में हर-भरे वृक्षो की कटाई नहीं होना चाहिए और जिन पेड़ों को काटना जरूरी है उनकी अनुमति नियमानुसार शुल्क वसूल कर दी जाए।
बनते कोशिश वृक्षों को बचाया जाएगा आवश्यकता हुई तो रिप्लांट किया जाएगा। बिनोद मिल परिसर में बने शासकीय हाई स्कूल दौलतगंज क्रमांक 01 के भवन को भी बचाने के निर्देश भी महापौर ने दिए। महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि वृक्षों की अवैध कटाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी शासन एक ओर पर्यावरण को बचाने एवं पौधारोपण का अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर बगैर अनुमति लिए वृक्षों की कटाई की जा रही है जो की उचित नहीं है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी, रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर आदि उपस्थित थे।
उज्जैन। करोड़ों रुपए के निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि जनता का पैसा भ्रष्ट निर्माण और कमीशन में लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लगभग 5 साल पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने शहर के दो दर्जन मार्गों को स्मार्ट रोड बनाने की योजना बनाई थी। इसमें भूमिगत […]
अगले महीने से अभियान शुरू करने की तैयारी उज्जैन। अगले माह से शुरू होने वाले भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर भाजपा ने तय किया है कि वह अब ऑनलाइन चंदा ही लेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 11 फरवरी से यह अभियान शुरू होना है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक […]
उज्जैन। देवास गेट स्थित पुराना माधव कॉलेज के भवन में वैसे तो अब कालिदास कन्या महाविद्यालय संचालित हो रहा है परंतु महाविद्यालय परिसर में बड़ा खेल का मैदान भी मौजूद है जो बारिश के चलते जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सुबह से दोपहर तक बड़ी संख्या में छात्राएं शिक्षण हेतु यहां पर पहुंचती […]
सांदीपनि आश्रम में पूजन के साथ ही विभिन्न आश्रमों और संस्थाओं में किया गया गुरु का पूजन उज्जैन। गुरुपूर्णिमा का पर्व शनिवार को नगर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहरभर की विभिन्न संस्थाओं, आश्रमों में गुरु का पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया तथा गुरु का सम्मान कर मिठाई खिलाई। उच्च शिक्षा […]