
उज्जैन। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में पहला स्थान मिलने की खुशी में नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को जमकर जश्न मना। आतिशबाजी हुई, फूलमालाएं पहनाई गईं और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। लेकिन इस जश्न की सबसे खास तस्वीर तब सामने आई, जब उत्सव खत्म होते ही सफाई मित्र हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई में जुट गए।
जश्न के बाद भी नहीं भूले जिम्मेदारी
उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिलाने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका रही है। जीत के जश्न के तुरंत बाद सफाई में जुटकर उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि स्वच्छता उनके लिए सिर्फ सर्वेक्षण या पुरस्कार तक सीमित नहीं है। शहर को साफ रखना उनकी रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। असली जीत का संदेश भी यही है कि सम्मान मिलने के बाद भी सफाई का काम उसी प्रतिबद्धता से जारी रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved