img-fluid

मप्र-राजस्थान के बीच चंबल जल विवाद पर दिल्ली में बड़ी बैठक आज

February 25, 2023

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल

भोपाल। मप्र और राजस्थान के बीच चंबल नदी के जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में शामिल होने के लिए विशेष रूप से दिल्ली जा रहे हैं। बैठक में राजस्थान द्वारा चंबल एवं सहायक नदियों पर बिना पर्यावर्णय अनुमति के बैराज बनाने और नहरों के जरिए पानी ले जाना का मुद़दा गर्मजोशी से उठेगा। हालांकि मप्र सरकार की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने नदियों पर बैराज बनाने पर रोक लगा दी है।



मप्र और राजस्थान के बीच चंबल जल बंटवारे पर विवाद ज्यादा गहराता जा रहा है। इस मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिछले दिनों भोपाल प्रवास के दौरान यह कहकर बोलने से इंकार कर दिया था कि मामला कोर्ट में है। चूंकि शेखावत का गृह राज्य भी राजस्थान है। मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में अल्प प्रवास के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलेंगे। इस दौरान वे जल जीवन मिशन के कार्यों और प्रगति के संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही
चंबल और चंबल की सहायक नदियों के विभिन्न विषय संबंधित कार्यों विशेष रूप से चर्चा करेंगे।

Share:

  • दो किमी लंबे पुल के फोटो को 16 कालम में छाप कर पत्रिका ने इतिहास रच दिया

    Sat Feb 25 , 2023
    बस इतनी सी बात पर हमारा तार्रुफ़ तमाम होता है, हम उस रास्ते नही जाते जो रास्ता आम होता है। यूं तो अखबारों में कई प्रयोग होते हैं। उनमें दिखलोट लेआउट, सटीक कंटेंट और अनूठी और दिलचस्प खबरों की पेशकश से अमूमन अखबारों के क़ारी (पाठक) दो चार होते रहते हैं। अभी दो रोज़ पेले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved