
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में पिछले दिनों लिव इन (Live-in relationship) में रह रहे मुस्लिम युवक (Muslim Youth) और हिन्दू युवती (Hindu Young Woman) को पकड़ने और उनकी पिटाई करने तथा युवक को अर्द्धनग्न कर मुंह पर कालिख पोतने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग कल रात सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई। है, पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने एहतियातन धारा 144 लागू कर। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। कुछ मुस्लिम संगठनों ने भोपाल बंद की चेतावनी भी दी है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved