सुलावेसी (Sulawesi)। भूकंप से अभी कई देश ठीक तरह से उभर नहीं पाया कि अब इंडोनेशिया (Indonesia) में सोमवार को भूकंप (Earthquake) के कई तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर झटकों की तीव्रता 5.5 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर अंदर था।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में एक हल्का भूकंप आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा था कि पापुआ के उत्तरी तट के पास जयपुरा में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया और यह 22 किलोमीटर (13 मील) की गहराई पर केंद्रित था. इसमें चार लोगों की मौत हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved