img-fluid

बलूचिस्तान में BLA का दुस्साहस: ग्वादर में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड्स पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा

October 12, 2026

नई दिल्ली. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि बलोचिस्तान (Balochistan) के ग्वादर (Gwadar) जिले के जिवाणी में दो नावों पर हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए. समूह ने कहा कि इस ऑपरेशन को उसकी समुद्री इकाई, हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स (HMDF) ने अंजाम दिया.

11 अक्टूबर के एक बयान में BLA ने दावा किया कि हमले में पाकिस्तान के कोस्ट गार्ड की दो नावों को निशाना बनाया गया और इसमें 13 जवानों की मौत हो गई. समूह ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी भी ली.


  • बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच के मुताबिक, संगठन ने 13 अप्रैल 2026 को अपनी मैरीटाइम विंग बनाई थी, जिसने अपना पहला समुद्री ऑपरेशन एक दिन पहले, 12 अप्रैल को मील तियाब इलाके में चलाकर पाकिस्तानी नेवी की पेट्रोल बोट को निशाना बनाया था और तीन जवानों को मार दिया था.

    समूह के अनुसार, यह यूनिट कोस्टल एरियाज की हिफाजत और पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेस के मूवमेंट को रोकने के लिए काम करती है. BLA ने कहा कि ऑपरेशन के बारे में और जानकारी बाद में मीडिया के साथ शेयर की जाएगी.

    बता दें, बलोचिस्तान के दक्षिण में स्थित ग्वादर पोर्ट विवाद का केंद्र बना है. चीन इसे अपने BRI प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा मानता है, जहां से वह सीधे अरब सागर तक पहुंच बना सकता है, लेकिन बलोचों की नजर में यह प्रोजेक्ट उनके लिए नहीं है.

    उनका मानना है कि उनकी जमीन ली जा रही है, उनके संसाधनों का इस्तेमाल बाहरी ताकतें कर रही हैं और बदले में न तो रोजगार मिल रहा है और क्षेत्र का विकास हो रहा है. ग्वादर शहर, जो कभी एक शांत तटीय कस्बा था अब वहां भारी सैन्य मौजूदगी है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गई.

    Share:

  • तेजस्वी यादव बोले-‘अंग्रेजों को देखकर पैंट गीली हो जाती थी, अब RSS के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं’

    Mon Oct 12 , 2026
    पटना। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अंग्रेजों के सामने जिनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved