
जबलपुर। भाजपा के पार्षदों द्वारा आज सुबह नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में बिजली, पानी, सड़क,सफाई आदि कई जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है। कमलेश अग्रवाल का कहना है नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी किसी भी भाजपा पार्षदों के क्षेत्रों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल सहित पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी, प्रिया तिवारी, जितेन्द्र कटारे, अनुराग साहू, सोनिया सिंह, रजनी साहू, कविता रैकवार, निशा राठौर सहित लगभग सभी पार्षद मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved