img-fluid

22वें पायदान से नम्बर दो का तय किया सफर, अब नम्बर वन पर नजर

November 12, 2026

  • राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री ने महापौर और तत्कालीन व वर्तमान निगमायुक्त को दी बधाई

जबलपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में संस्कारधानी जबलपुर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के स्वच्छ शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मिली इस बड़ी सफलता के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जबलपुर को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, तत्कालीन निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और वर्तमान निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर महापौर सहित दोनों निगमायुक्तों को बधाई दी है। जबलपुर की यह सफलता नगर निगम के प्रयासों, सफाई मित्रों के समर्पण और नागरिकों की सहभागिता का परिणाम मानी जा रही है। कभी स्वच्छता सर्वेक्षण में 22वें स्थान पर रहने वाला जबलपुर पहले 13वें, फिर पांचवें और अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह शहर ने स्वच्छता के राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।


  • वेस्ट टू एनर्जी प्लांट ने बदली तस्वीर
    जबलपुर की इस उपलब्धि में आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था की अहम भूमिका रही। नवंबर-दिसंबर 2025 में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का संचालन शुरू कराया गया। इसके बाद जनवरी से मार्च 2026 के बीच लगभग 3.5 लाख टन कचरे की प्रोसेसिंग की गई। वहीं पुराने कचरे के ढेरों को हटाकर करीब 17 एकड़ भूमि को कचरा मुक्त कराया गया। इससे शहर में कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला।

    थ्री-आर सेंटर बने संसाधनों के पुन: उपयोग का माध्यम
    नगर निगम ने कचरा कम करने और संसाधनों के पुन: उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए थ्री-आर सेंटर स्थापित किए। रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल की अवधारणा पर आधारित इन केंद्रों में बुक बैंक, खिलौना बैंक और कपड़ा बैंक जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गईं। इनके माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल की गई।

    रात में भी सफाई, सुबह छह बजे से मॉनिटरिंग
    शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित मैदानी निरीक्षण और मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया। निगमायुक्त सुबह छह बजे से ही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे। प्रमुख मार्गों और व्यस्त क्षेत्रों में नाइट स्वीपिंग को प्रभावी बनाया गया। सड़कों, डिवाइडरों और नालियों की सफाई के साथ विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाकर सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित किया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई।

    महापौर का संकल्प, अब जबलपुर को नम्बर वन बनाने की तैयारी
    महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब उन्होंने महापौर पद की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय जबलपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 22वें स्थान पर था। तभी उन्होंने शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया था। 22वें से 13वें, फिर पांचवें और अब दूसरे स्थान तक पहुंचना पूरे शहर की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल नगर निगम का सम्मान नहीं, बल्कि संस्कारधानी के प्रत्येक नागरिक का गौरव है। सफाई मित्रों, अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। महापौर ने सम्मान को संस्कारधानी के नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि अब जबलपुर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर निगमाध्यक्ष रिंकू विज, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर ने तत्कालीन निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, वर्तमान निगमायुक्त अग्रिम कुमार और नगर निगम की पूरी टीम के योगदान की सराहना की।

    Share:

  • गलवान की जंग पर बनी सलमान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आते ही छिड़ी बहस, एक्टिंग से लेकर एआई तक पर उठे सवाल

    Thu Nov 12 , 2026
    नई दिल्ली । सलमान खान (Salman Khan)की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’(highly anticipated film ‘Matrubhumi) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस ट्रेलर में सलमान खान(Salman Khan) एक बार फिर देशभक्ति और एक्शन से भरपूर भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved