
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं बढऩे और महिलाओं का उत्पीडऩ नहीं थमने, महिलाओं पर जान लेवा हमले और हत्या जैसे अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेलगाम मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी आदि को लेकर शंखनाद किया है। जिसके पहले चरण में सोमवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ओनिक मेहरोत्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी मौजूद रही। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। पीसीसी पर सारी महिलाएं एकत्र हुई थीं, यहां से राजभवन की तरफ लिंक रोड नंबर एक से आगे बढ़ी तो महिलाओं को पुलिस ने रोक लिया। इस मौके पर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिस अफसरों को सौंपा गया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved