
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित अधिकारियों को देश और जनता की सेवा का सुअवसर प्राप्त होता है। आप अपनी योग्यता और दक्षता के आधार पर किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बना सकते थे। आपने लोक सेवा को अपने कॅरियर के रूप में चुना, यह देश और जनता की सेवा के लिए आपकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। ‘देश-भक्ति और जन-सेवाÓ मध्यप्रदेश पुलिस का मूल मंत्र है। सिद्धांतों से समझौता किए बिना, अपराधियों से कड़ाई से निपटते हुए, सज्जनों के साथ फूल सा कोमल व्यवहार रखे और अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में पदस्थ परिवीक्षाधीन आई.पी.एस. अधिकारियों से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रदेश में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के 09 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved