img-fluid

बिंदी न लगाने पर BJP सांसद ने महिला को बुरी तरह से डांटा, वायरल वीडियो पर खड़ा हुआ विवाद

March 09, 2023

नई दिल्ली। कर्नाटक में भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी विवादों में घिर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुनिस्वामी कोलार जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक महिला के बिंदी न लगाने पर बुरी तरह से डांट दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने भाजपा सांसद के इस रवैये पर आपत्ति जताई है।

दरअसल महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद अलग-अलग स्टॉल का मुआयना कर रहे थे। इस दौरान वह एक स्टॉल पर पहुंचे और वहां मौजूद महिला को देखकर भड़क गए। महिला वेंडर सांसद को अपने स्टॉल के बारे में बताना शुरू ही करती है कि वह उसपर चिल्लाने लगते हैं। गुस्से में भाजपा सांसद कहते हैं, ‘पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारा पति जीवित है…. है ना? तुम्हारे पास कोई कॉमनसेंस नहीं है क्या?’


कांग्रेस ने साधा निशाना
महिला दिवस के दिन एक महिला को बुरी तरह से डांटने पर भाजपा सांसद बुरी तरह से विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा सांसद के इस रवैये की निंदा की है। कहा कि भाजपा और संघ के लोगों की सोच यही है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के अयातुल्लाओं के पास सड़कों पर गश्त करने वाली ‘नैतिक पुलिस’ का अपना संस्करण है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने लिखा, ‘संघ के आगन में संस्कार की क्लास, जहां महिलाओं का नहीं है सम्मान। अंधभक्तों, अपने घर की मां, बहन, बेटियों को संघी संस्कार सीख दो-अपने ही किसी नेता के हाथों भरे बाजार में बेज्जती कराने से तो अच्छा ही है-बिंदी, मांग, मंगलसूत्र, चूड़ी, सर पर घूंघट और जो कुछ ही हो पहना कर भेजो-कायरों।’

Share:

  • होली में निरहुआ के घर बक्शीश लेने गए थे शख्स, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    Thu Mar 9 , 2023
    डेस्क: भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) के घर होली में बवाल मच गया. उनके घर बक्शीश लेने आए शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी है. बताया जा रहा है कि शख्स को लोगों ने इतना पीट दिया कि नाराज लोग निरहुआ के घर के बाहर सड़क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved