
कउन रंग मुंगवा कउन रंग मोतिया
कउन रंग ननंदी के विरना
लाल रंग मूंगा सुपेत रंग मोतिया
संवरे रंग ननंदी के बिरना।
आप बी सोच रय होंगे खां के आज ये सूरमा भोपाली अंदाज़ से हटके बघेली लोकगीत कैसे गाने लगा। दरअसल मसला ये हेगा मियां के कल बतारीख 14 मार्च, बरोज मंगल, बमुक़ाम सिंधु भवन, लिंक रोड नम्बर 1 पे विंध्य होली मिलन समारोह हो रहा है। इसे विंध्य पत्रकार क्लब ने मुनक़्क़ीद किया है। दोपहर 1 से 4 बजे तलक इस होली मिलन में सिर्फ विंध्य ही नहीं बल्कि पूरे भोपाल के सहाफियों को मदऊ किया गया है। कलब के प्रेसिडेंट कृष्णा शर्मा बघेली अंदाज़ में फरमाते हैं – अपना पंचे ये कार्यक्रम म ज़रूर आई…होली मनाई और फगुआ गाई। विंध्य पत्रकार कलब ने ठेठ बघेली बोली में दावतनामा भेजा है। उसमें तहरीर के साथ बड़ी मुहब्बत से बुलअउवा भेजा गया है। लिखते हैं – अपने विंध्य में फगुआ क त्योहार खूब धूमधाम से मनाए जात है। फगुआ से ये कार्यक्रम बुढ़वा मंगल तक चलत है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved