
जबलपुर। थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी के मुताबिक क्राईम ब्रंाच को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा बाबू डेरी, बाबाटोला के पास राखी सोनकर अपने घर में अवैध शराब बेचने हेतु रखी है। सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रंाच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। जहां पर मुखबिर के बताये हुलिये की महिला दिखी। पूछताछ करने पर अपना नाम पता 30 वर्षीय राखी सोनकर निवासी राजा बाबू डेरी, बाबाटोला बतायी जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर राखी सोनकर के कमरे के पीछे चादर से ढकी हुई मिली। चैक करने पर 7 पेटी में 350 पाव देशी शराब लगभग 21 हजार रूपये कीमत की पाई हुई मिली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की । कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक केके दुबे, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, महेन्द्र विष्ट, आरक्षक समरेन्द्र आदि की भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved