
चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अमृतपाल सिंह के सहयोगी तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है. गोरखा बाबा खन्ना के मलौद थाने के मंगेवाल गांव का रहने वाले है. वह अक्सर अमृतपाल के साथ रहता था और अजनाला केस में भी नामजद बताया जाता है. गोरखा बाबा एक समय में अमृतपाल का गनमैन हुआ करता था. अमृतपाल मामले को लेकर पंजाब पुलिस गुरुवार शाम 5 बजे एक प्रेस वार्ता भी करने वाली है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved