img-fluid

हिडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद जैक डोर्सी की नेटवर्थ 526 मिलियन डॉलर घटी, जानें डिटेल्स

March 24, 2023

नई दिल्ली। भुगतान कंपनी ब्लॉक के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भुगतान कंपनी ने अपने संचालन में व्यापक धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया है।

डोर्सी की संपत्ति में गुरुवार को 526.4 मिलियन डॉलर (करीब 42 अरब आठ करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। यह गिरावट मई के बाद उनकी नेटवर्थ में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 11% की गिरावट के बाद अब उनकी संपत्ति 4.4 अरब डॉलर रह गई है।

हिंडनबर्ग ने किया दावा- कंपनी ने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखायी
हिंडनबर्ग ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्लॉक ने अपने उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। कंपनी के स्टॉक्स में मौलिक आधार पर विशुद्ध रूप से 65% से 75% की गिरावट आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह शॉर्ट-सेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।


  • गुरुवार को भुगतान कंपनी ब्लॉक के शेयर 22% तक टूटे
    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद गुरुवार को ब्लॉक के शेयर 22% तक गिर गए। वे आखिरकार 15% की गिरावट के साथ बंद हुए। जैक डोर्सी ट्विटर के भी सहसंस्थापक हैं। फिलहाल उनकी अधिकांश व्यक्तिगत संपत्ति ब्लॉक से जुड़ी हुई है। ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स का अनुमान है कि फर्म में उनकी हिस्सेदारी 3 बिलियन डॉलर है। वहीं अब एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में उनकी करीब 388 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है।

    Share:

  • Cyber Attack: अंतरिक्ष में चीनी सेना का दबदबा कम करने यूएस और भारत कर रहा तैयारी

    Fri Mar 24 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। पड़ोसी देश चीन केवल सीमा ही नहीं साइबर अटैक (cyber attack) के जरिए भी भारत सहित कई देशों को प्रभावित करने की कोशिश करता रहता है। वैसे भी चीन अंतरिक्ष में अपनी ताकत बढ़ाने में लगा हुआ है। अंतरिक्ष (space) में मौजूद तमाम देशों के सैटेलाइट (satellite) में से चीन के […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved