img-fluid

आज स्वदेश लौटेंगे ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक, बिना आरोपों के 403 दिन हिरासत में गुजारे

March 24, 2023

नई दिल्ली। ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक आज स्वदेश लौटेंगे। बता दें कि ये पांचों भारतीय नागरिक चाबहार केंद्रीय जेल में बीते 403 दिनों से बिना किसी आरोप के न्यायिक हिरासत में कैद थे। अब चाबहार, कोणार्क, सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के अधिकारियों की जांच में निर्दोष पाए जाने के बाद ये पांचों भारतीय वापस भारत लौटेंगे।

ईरान में वापस भारत लौटने का नाविकों का खर्च भारत सरकार और विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए काम करने वाला सरकारी संगठन इंडियन वर्ल्ड फोरम वहन करेगा। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को दिए निर्देश पर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास इन नाविकों को हवाई अड्डे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा।


बता दें कि पांचों भारतीय नाविक अनिकेत येनपुर, मंदार वर्लीकर, नवीन सिंह, प्रणव कुमार और तमिझसेल्वन रंगासामी, एक वाणिज्यिक पोत परिवहन कंपनी में काम करते थे। 20 फरवरी 2020 को आर्टिन 10 जहाज के साथ उन्हें ईरानी सुरक्षा बलों ने हरमोन की खाड़ी में संदेह के आधार पर पकड़ा था। इसके बाद इन्हें 403 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखा गया और इस दौरान ईरान पुलिस ने उनके खिलाफ कोई आरोप पत्र भी दाखिल नहीं किया गया।

Share:

  • BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, बिल फाड़ा था अहंकार की सजा राहुल को मिली

    Fri Mar 24 , 2023
    रांची (Ranchi)। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गत दिवस सूरत की एक अदालत ने एक जाति विशेष के खिलाफ उनके बयान को लेकर दायर मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद उनकी संसद सदस्यता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved