वाशिंगटन (washington)। अगले साल एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (us presidential election) में किस्मत आजमाने का एलान कर चुके पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुसीबतें बढ़ गई हैं। एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से रिश्तों पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति (us presidential election) पद के भारतीय मूल के दो दावेदारों निक्की हेली और विवेक रामास्वामी ने इस फैसले की आलोचना की है।ट्रंप के वकील रहे माइकल कोहेन अगस्त 2018 में ही राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वित्तीय गड़बड़ी का आरोप स्वीकारकर चुके हैं। साथ ही उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देने में मदद की बात भी स्वीकार की थी। साथ ही उन्होंने प्लेबॉय की एक पूर्व मॉडल को पैसे देने की बात भी कबूली थी ताकि ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मदद ली जा सके। कोहेन ने कहा था कि यह सब उन्होंने ट्रंप के कहने पर किया था।
पिछले दिनों ट्रंप ने अपनी गिरफ्तारी की भविष्यवाणी की थी। उनका दावा है कि उनके प्रतिद्वंद्वी उन्हें रोकने के लिए फर्जी मामलों का सहारा ले रहे हैं। इस बीच अगले साल होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के भारतीय मूल के दो दावेदारों निक्की हेली और विवेक रामास्वामी ने ट्रंप के खिलाफ कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दिया है। निक्की हेली ने इसे देश के इतिहास का काला दिन करार दिया है। वहीं रामास्वामी ने कहा है कि इससे लोगों का देश की न्याय प्रणाली में भरोसा घटेगा। (हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved