img-fluid

जो पहले निकले थे वे वापस यात्रा पूर्ण कर उज्जैन भी लौट आए

April 18, 2023

  • आज सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया-शहर में भीड़ बढ़ी

उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा आगे पीछे हो रही है तथा शासकीय यात्रा के दो दिन पहले एक जत्था निकल जाता है। इस बार भी ऐसा हुआ और जो पहले निकले थे वह आज उज्जैन आ गए। 15 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा शुरू होनी थी लेकिन यात्री दो दिन पहले ही निकल पड़े थे और ये हजारों यात्री कल रात केडी पैलेस पर पहुँच गए थे और आज सुबह उन्होंने बावन कुंड में स्नान कर दान-पुण्य किया। यात्रियों का सुबह से शहर में आगमन शुरू हो गया है और भीड़ नजर आ रही है।


  • हर वर्ष की तरह पंचक्रोशी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु निर्धारित तिथि से दो दिन पहले ही निकल पड़े थे और हजारों लोगों ने यात्रा पूर्ण कर ली है और कल रात वे यात्री केडी पैलेस पहुँच गए थे। आज सुबह यात्रियों ने बावन कुंड में स्नान किया और बल लौटाने के लिए शहर में प्रवेश किया। यात्रियों के लौटने से शहर में भीड़ बढ़ गई है और कोयला फाटक से लेकर सतीगेट गोपाल मंदिर और पटनी बाजार में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है। इधर निर्धारित तिथि पर जो यात्री रवाना हुए थे, वे परसों शहर में प्रवेश करेंगे।

    Share:

  • साढ़े सात लाख कर्मचारियों को सरकार देगी सौगात

    Tue Apr 18 , 2023
    मप्र में मई में बढ़ सकता है कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता केंद्र सरकार ने जनवरी से महंगाई भत्ते में की है चार प्रतिशत की वृद्धि। मप्र में अभी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत की दर से मिल रहा भत्ता भोपाल। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved