img-fluid

111 वधुओं के हाथों में सजी मेहंदी, कल महिला संगीत व स्नेह भोज

April 20, 2023

नागदा। 22 अप्रैल को आखातीज पर नगर में सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। मुख्यंत्री कन्यादान योजना के तहत नगर पालिका के तत्वावधान व पं. देव दीनदयाल विचार मंच के सहयोग से 111 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेगी। बुधवार को सामूहिक मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर 3.30 बजे खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में सभी पंजीकृत दुल्हनों के हाथों में मेहंदी सजी। नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत, इंद्रकुंवर शेखावत आदि महिलाओं ने शामिल होकर बेटियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शामिल होकर बेटियों के साथ विवाह की खुशियां बांटी।



नपाध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत व पं. देव दीनदयाल मंच संयोजक दिलीपसिंह शेखावत ने बताया कि सम्मेलन के लिए 15 समितियों का गठन किया गया। जिन्हें अलग-अलग कामों के लिए विभाजित किया गया है। शेखावत ने बताया कि गुरुवार को घर-घर जाकर पीले चावल सहित कार्ड देकर नगरवासियों को सम्मेलन में आने का न्यौता दिया जाएगा। 21 अप्रैल शाम 7.30 बजे कृष्णा जीनिंग परिसर में महिला संगीत व स्नेह भोज का आयोजन होगा। वहीं 22 अप्रैल की शाम 4.30 बजे वर निकासी दशहरा मैदान से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। वर निकासी में दूल्हे अपने-अपने वाहनों से चलेंगे। शाम 6.30 बजे सामूहिक तोरण समारोह होगा। इसके बाद फेरे शुरू कराएं जाएंगे।

Share:

  • अज्ञात शवों के मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप

    Thu Apr 20 , 2023
    ओबेदुल्लागंज। नगर में पिछले तीन दिनों से नगर के आसपास अलग अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिल रहें है। जिनकी उम्र लगभग 35 से 40 के दरम्यान है। जिनकी शिनाख्त होना अभी बाकी है। पिछले तीन दिनों से नगर में अज्ञात शवों के मिलने से आमजन में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved