img-fluid

UP के नगर निगम चुनाव में BJP आगे, सपा का सफाया

May 13, 2023

लखनऊ (Lucknow)। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (Uttar Pradesh Urban Body Election) में राज्य के सभी नगर निगमों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना (election vote counting) शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं।


जानकाीर के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में राज्य के सभी 17 नगर निगमों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर की 17 सीटों में से 16 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगरा में आगे चल रही है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस महापौर के चुनाव में हर सीट पर पीछे चल रही है।

दस बजे तक के शुरुआती रुझान में भाजपा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी बढ़त बनाए हुए है। वहीं सपा और बसपा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर अब तक चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज सुबह आठ बजे से नगरीय निकाय के लिए मतगणना का कार्य जारी है। 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत समेत कुल 760 सीटों के लिए प्रदेश भर में 353 मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है। अनुमान है कि मध्याह्न 12 बजे के बाद नगर निगम महापौर चुनाव के नतीजे आने लगेंगे।

नगरपालिका चेयरमैन के 199 पद में 160 सीटों के रुझान आए हैं। चेयरमैन पद के चुनाव में 65 बीजेपी, 53 सपा, 21 बसपा, कांग्रेस 6 और 15 पर अन्य कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। नगर पंचायत के 544 चेयरमैन पदों में अभी तक 305 सीट से रुझान आया है। बीजेपी का अध्यक्ष उम्मीदवार 128 शहर में, सपा का 119, बसपा का 29, कांग्रेस का 15 और अन्य 14 शहर में आगे चल रहे हैं।

Share:

  • 42 डिग्री के नजदीक पहुंचा पारा रात तक चली गर्म हवाएं

    Sat May 13 , 2023
    आज भी जारी रहेंगे गर्मी के तीखे तेवर, कल से कम होने लगेगा पारा इंदौर।   कल मौसम (Weather) में पहली बार दिन का तापमान (Temperature) 42 डिग्री के नजदीक पहुंचा। सुबह (Morning) से ही धूप (Sunshine)  में चुभन का अहसास था, जो समय के साथ बढ़ता गया। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने पूरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved