
भोपाल। प्रदेश में मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है। सोमवार को सुबह से तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को बेचैन करती रही। जोर पकड़ती गर्मी पसीने छुड़ाती रही। लेकिन दोपहर होते ही मौसम की रंगत बदलने लगी। आसमान पर हल्के बादल मंडराने लगे। चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोगों के लिए बादल राहत बनकर आए। कभी धूप निकलती तो दूसरे ही पल बादल छा जाते। मंगलवार को सुबह से ही उमस ने बेहाल कर रखा है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही हरियाणा- राजस्थान के ऊपर बने निम्न दाब के क्षेत्र के कारण जबलपुर सहित मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल और अनूपपुर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ अल्पकालिक तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved