
खेड़ाखजूरिया। म. प्र. कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी द्वारा निकाली जा रही यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजराजसिंह पँवार, झारड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रमसिंह सिसोदिया, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत के साथ महिदपुर विधानसभा परिवर्तन यात्रा का बुधवार को आरंभ ग्राम पाड़ीखेड़ा से किया गया। यात्रा पाड़ीखेडा से मुंडलीभोज, मारूखेड़ा पहुंचने पर एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास मेहता द्वारा यात्रा के संयोजक रणछोड़ त्रिवेदी एवं उनके साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुष्प माला पहनाकर ढोल ढमाके के साथ स्वगात किया गया। यहां से चल कर यात्रा आलाखेड़ा, विलखेड़ा, कामलियाखेड़ी, टिल्याखेड़ी, जवासिया सोलंकी, झांगरा, लसूडिया देवसी, लांबीखेड़ी, आक्याजस्सा, राघवी, शक्करखेड़ी, जोडमा विरभान, भवरासी आदि गांवों से होकर बालरा पहुंची।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved