img-fluid

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पौधारोपण कर हुई खेल गतिविधि

October 01, 2026

नागदा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को प्रकाश नगर में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक राहत खान और मिशन नीव जिला समंवयक लोकेंद्र तंवर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद प्रकाश जैन रहे।


  • पीएम और सीएम के संदेश का वाचन किया गया। बच्चों के लिए खेलकूद, गीत, कविता, कहानी, चेयर रेस सहित विभिन्न गतिविधि आयोजित की गईं। पार्षद जैन ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया गया। बच्चों को फलों का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज तिवारी, कुसुम तिवारी, तृप्ति गुर्जर, सहायिका ज्योति परमार, चंचल, नितिन, मोनू टक्कर, अनिल, सपना सोनी आदि मौजूद थे। इसी तरह वार्ड 10 में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि पूर्व पार्षद राजेंद्र गुर्जर रहे। वही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज पोरवाल, तारा गुर्जर, रचना जटिया, उर्वशी राठौर, सहायिका उषा देवड़ा, शांति माली, तारा पंवार, आशा सेन आदि मौजूद थे।

    Share:

  • पैड गरबा नहीं होने देंगे..पोस्टर फाड़े

    Thu Oct 1 , 2026
    कल रात बैकरी पर बिक रहे थे गरबे के एंट्री टिकिट नारेबाजी करते हुए विरोध किया हिंदूवादी संगठनों ने उज्जैन। शहर में पैसा लेकर गरबा कराए जाने के विरोध में कल रात प्रदर्शन किया गया तथा एक बैकरी पर जाकर हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी। पैड गरबा कराए जाने की सूचना मिलने पर कल रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved