img-fluid

गर्मियों को मात देकर कैसे पाएं सेहतमंद दमकती त्‍वचा 

February 25, 2026

भोपाल ! तेज पराबैंगनी (UV) किरणों ज्‍यादा तापमान और उमस के कारण गर्मी का मौसम (summer season) विशेष रूप से त्‍वचा के लिये कठोर हो सकता है इसलिये इस मौसम में कम से कम 30 एसपीएफ वाला सनस्‍क्रीन (sunscreen) लगाकर सुरक्षात्‍मक कपड़े पहनकर और एसपीएफ गुणों वाली चीजें जैसे कि बादाम खाकर अपनी त्‍वचा की अतिरिक्‍त देखभाल करना जरूरी है। बादाम खाना आपकी त्‍वचा को भीतर से मदद देने और आपके द्वारा पहले से किये जा रहे कामों को सहयोग देने का एक तरीका हो सकता है जैसे कि सनस्‍क्रीन लगाना ताकि आपकी त्‍वचा यूवीबी किरणों से सुरक्षित रहे। रोजाना बादाम खाने से यूवीबी प्रकाश के लिये त्‍वचा की प्रतिरोधकता भी बढ़ सकती है। अपने ब्‍यूटी रेजिम के तहत रोजाना बादाम खाने की आदत डालें! चाहे आप घर पर हों काम कर रहे हों या यात्रा बादाम कभी भी खा सकते हैं।

डॉ. गीतिका मित्‍तल गुप्‍ता, स्किन एक्‍सपर्ट और कॉस्‍मेटोलॉजिस्‍ट ने कहा बादाम खाना आपकी त्‍वचा को भीतर से मदद देने और आपके द्वारा पहले से किये जा रहे कामों को सहयोग देने का एक तरीका हो सकता है जैसे कि सनस्‍क्रीन लगाना ताकि आपकी त्‍वचा यूवीबी किरणों से सुरक्षित रहे। रोजाना बादाम खाने से यूवीबी प्रकाश के लिये त्‍वचा की प्रतिरोधकता भी बढ़ सकती है। अपने डाइट रुटिन में रोजाना एक मुट्ठी बादाम और साथ ही फल तथा सब्जियाँ लेने से पराबैंगनी किरणों के लिये आपकी त्‍वचा की प्रतिरोधकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है गंदगी से छुटकारे के लिये सफाई और एक्‍सफोलियेट करें त्‍वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिये एक सौम्‍य एक्‍सफोलियेटिंग स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करें और चमकदार तथा तरोताजा दिखने में अपनी त्‍वचा की मदद करें। एक्‍सफोलियेटर के तौर पर आप बादाम का इस्‍तेमाल कर सकती हैं, क्‍योंकि वे आपकी त्‍वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाएं बनाने में मदद करती हैं। बादाम त्‍वचा को सुखाए बिना छिद्रों के भीतर से गंदगी निकालने में मदद कर सकती हैं।

अपनी त्‍वचा को विटामिन ई की ताकत दें बादाम में स्‍वास्‍थ्‍यकर वसा और विटामिन ई (अल्‍फा-टोकोफोरॉल) होता है, जिनमें एंटी-एजिंग के गुण होते हैं, जोकि त्‍वचा की सेहत को फायदा दे सकते हैं। अपने ब्‍यूटी रेजिम के तहत रोजाना बादाम खाने की आदत डालें! चाहे आप घर पर हों, काम कर रहे हों या यात्रा, बादाम कभी भी खा सकते हैं।

Share:

  • उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पवन हंस हेलिकॉप्टर में आई खराबी, समंदर में क्रैश लैंडिंग, सभी सुरक्षित...

    Wed Feb 25 , 2026
    नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में मंगलवार एक बड़ा हादसा टल गया. पवन हंस (Pawan Hans) का एक हेलिकॉप्टर (helicopter) उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी (technical fault) का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलट को उसे समुद्र में उतारना पड़ा. राहत की बात यह रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved