
नागदा। आज जब सारा विश्व भारत की ओर देख रहा है तब हम विश्व को मोटा अनाज के लाभ के बारे में बता रहे हैं। मोटा अनाज अब समय की जरूरत बन गया है। भारत सरकार ने यह वर्ष पोषक ओर मोटा अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया है। यह बात ग्रेसिम केमिकल डिविजन सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा आयोजित मोटा अनाज की जानकारी व उसका उत्पादन व लाभ पर आयोजित कार्यशाला में कृष्णा गनेरीवाल ने कही। शिविर विभाग के यूनिट हेड प्रेम तिवारी के मार्गदर्शन, विभागाध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशासन सागर खड्डा के निर्देशन में हुआ। खड्डा ने कहा कि आने वाले समय मे मोटा अनाज की महत्ता बढऩे वाली है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग ने इसके उत्पादन हेतु जागृति और लाभ को लेकर कार्य करने का अभियान शुरू किया है।
ये रहें मौजूद
केमिकल डिविजन के अभिषेक रघुवंशी, बिरियाखेड़ी सरपंच प्रहलाद मकवाना, पूर्व सरपंच नंदकिशोर जाट, फहतेहलाल राठौर, पारदी सरपंच ईश्वर बोड़ाना, सचिव लोकेंद्र सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोहर बोड़ाना आदि मौजूद थे। संचालन ग्रामीण विकास अधिकारी अजय नागर ने किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved