भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 136 सीटें मिलीं. इसी तरह मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उन्हें 150 सीटें हासिल होंगी. इधर, राहुल के बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है. बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी.
गौरतलब है कि, बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई. उसमें सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. मध्य प्रदेश में कैसी रणनीति बनाई जाए और मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसको लेकर बैठक में चर्चा हुई. आज प्रश्न केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के भविष्य का है कि कैसा मध्य प्रदेश हम चाहते हैं.
महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज जयंती पर हुआ आयोजन नागदा। महाराणा प्रताप जयंती व पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर शनिवार को सर्व राजपूत समाज द्वारा शौर्य यात्रा व क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया। शाम 4.30 बजे नरेंद्र मोदी खेल परिसर से शौर्ययात्रा शुरू हुई, जिसमें आगे भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई सहित विभिन्न महापुरुषों के वेश […]
भोपाल। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारियों ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpura Tiger Reserve) के कोर एरिया (Core Area) में घुसकर बाघ (Tiger) का शिकार किया। वे उसका सिर काटकर अपने साथ ले गए। 26 जून को एसटीआर के चूरना रेंज के डबरा देव […]
इंदौर। कोरोना के प्रतिबंधों के बीच जिला प्रशासन ने आज रात एक आदेश जारी कर बड़ी राहत दी है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने आदेश में लिखा है कि मोहल्ले और कॉलोनी की अंदरूनी गलियों में 20 लोगों की उपस्थिति में होलिका दहन हो सकता है।वे केवल होली ही जला सकेंगे। इसकी जवाबदारी क्षेत्र […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 नये मरीज मिले हैं, जबकि 17 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 93 हजार, 509 हो गई है। राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों […]