महिदपुर रोड। शनिवार को शाम 4 बजे आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के साथ आसपास के गांवों में मक्का के आकार के ओले गिरने के समाचार ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिले हैं। ग्राम झुटावद के सरपंच शिव सोलंकी, उप सरपंच महेश पंड्या के अनुसार शनिवार की शाम 4 बजे अचानक आंधी तूफान के साथ शुरू हुई।
बरसात के मक्का के आकार ओले भी गिरे ग्राम पेटलावद के कृषक राजेंद्र सिंह राजावत, ग्राम ब्राह्मण खेड़ा के जितेंद्र सिंह दूधावत, ग्राम कोयल के कृष्ण कुमार व्यास, अजय बैरागी, ग्राम डूंगरिया के कृषक उमराव सिंह ग्राम मोहनलाल गेहलोत आदि से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन संबंधित ग्रामों में मक्का के आकार के ओले गिरे। सरपंच शिव सोलंकी तथा अन्य ने बताया खेतों में खड़ी विभिन्न प्रकार की सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। किसी जानमाल के मौसम की जानकारी समाचार भेजे जाने तक नहीं मिली है।
सीहोर धार्मिक स्थल होने के कारण यहां बढ़ रही लोगों की संख्या सीहोर। शनिवार को सांसद साधवी प्रज्ञा ठाकुर को सीहोर में कोराना काल के समय से बंद हुई ट्रेनों को पुन: चालू कराने के साथ ही अन्य आवश्यक टे्रनों का सीहोर रेल्वे स्टेशन पर स्टापेज कराने के स बंध में नगर के वरिष्ठजनों ने […]
सीहोर। अप्रेल महिने में ही मौसम ने फिर एक बार करवट बदली है। आठ दिनों की तेज धूप और गर्मी के बाद अचानक से शनिवार को जिले में रात के समय अनेक जगह अंधड़ चलने के साथ तेज बारिश भी हुई। बारिश होते ही मौसम में ठंडक घुल गई। इससे मरीज बढऩे की संभावनाएं बढ़ […]
अव्यस्थाओ को लेकर जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के दिए निर्देश सिरोंज। कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए शुक्रवार को विधायक उमाकांत शर्मा एक्शन मूड में नजऱ आए। मंडी के प्रशासक एसडीएम प्रवीण प्रजापति के साथ उन्होंने मंडी में व्याप्त अवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया इस मौके पर 28 में से 15 कर्मचारी […]
महिदपुर। शनिवार को उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील मुख्यालय पर जनपद सभागृह में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप क्षेत्र के विधायक बहादुर सिंह चौहान उपस्थित थे तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सूर्यवंशी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में […]