img-fluid

नए बॉयफ्रेंड को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं एक्ट्रेस Divya Agarwal

June 10, 2023

मुंबई (Mumbai)। ‘बिग बॉस ओटीटी’ (big boss ott) के पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood)  से ब्रेकअप के बाद नए बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर के साथ कई इवेंट्स में शिरकत करती हैं। हाल ही में वे अपूर्वा के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। दोनों इस बार मीडिया के सामने पोज देते हुए दिखे और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

पोज देते समय इस बार अपूर्वा ने दिव्या के गाल पर किस कर लिया। इस दौरान उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “मैं उसे पूरी रात किस कर सकता हूं।” इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दोनों पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।




दिव्या ने कुछ दिनों पहले स्वीकार किया था कि उन्होंने अपूर्वा के लिए वरुण को धोखा दिया। नेटिज़न्स उन्हें इसके बारे में ट्रोल कर रहे हैं। एक ने अपूर्वा का मज़ाक उड़ाया कहा, ”तुम एक बहुत ईमानदार प्रेमिका से मिली हो।” तो, कुछ ने कहा है कि यह लड़की भरोसे के लायक नहीं है।

 

दिव्या और वरुण एक शो में मिले और प्यार हो गया। दोनों करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे और अचानक एक दिन दिव्या ने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। बाद में कुछ दिनों के भीतर उन्होंने अपूर्वा पडगांवकर के साथ सगाई कर ली है।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Jun 10 , 2023
    10 जून 2023 1. सात छेद उसके तन पर उसकी धुन में खो जाते सब, लेकिन वह है बड़ी सुरीली, मीठी लगती उसकी बोली। उत्तर…..बांसुरी  2. 3 अक्षर से है बन जाती, बहुत दूर तक है आती। हर किसी की प्यास बुझाती, उससे होती है खेती। उत्तर…..नहर  3. सूने पेड़ों पर रहता है, रात में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved