img-fluid

खातों में आई राशि, लाड़ली बहनें खुश

June 11, 2023

  • मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित की

सीहोर। प्रदेश के साथ ही जिलेभर में मु यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में राशि आंतरित की। कार्यक्रम में जिले की 2 लाख 29 हजार 838 बहनों के खाते में 22 करोड़ 98 लाख 38 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।


जिला मु यालय स्थित राठौर दुर्गादास पार्क में लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी और अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पाएंगी। मु यमंत्री श्री चौहान की लाडली बहना योजना महिलाओं को समर्पित सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत आज सभी महिलाओं के खाते में एक हजार रूपए की राशि डाली गई है। इसी तरह हर महीने लाडली बहनों के खाते में एक हजार रूपए की राशि डाली जाएगी।

Share:

  • अशिक्षा ही अपराध का मूल कारण है : विनोद शर्मा न्यायाधीश

    Sun Jun 11 , 2023
    कैदियों को बताए विधिक सहायता के कानून गंजबासौदा। शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्थानीय उपकूल में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न मामलों मे विचाराधीन कैदियों को एडीजे विनोद कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि अपराध होने व अपराध में बढ़ोतरी की वजह मनुष्य की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved