आचंलिक

अशिक्षा ही अपराध का मूल कारण है : विनोद शर्मा न्यायाधीश

  • कैदियों को बताए विधिक सहायता के कानून

गंजबासौदा। शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन स्थानीय उपकूल में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न मामलों मे विचाराधीन कैदियों को एडीजे विनोद कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि अपराध होने व अपराध में बढ़ोतरी की वजह मनुष्य की अज्ञानता और कानून की जानकारी न होना होती है।
न्यायाधीश शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान बताया गया कि अपराध का मूल कारण अशिक्षा, अज्ञानता की वजह से अपराधों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। अपराध की जड़ में काम, क्रोध, मोह लोभ एवं अहंकार ये पाँच तत्व मनुष्य को अपराध करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने नि:शुल्क विधिक सहायता एवं संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर व्यवहार न्यायधीश वर्ग एक राहुल निरंकारी ने भी अपने अनुभव और न्यायपालिका के तहत जानकारी दी। अपने उद्बोधन के दौरान कैदियों को सदाचार अपनाने की सलाह देते हुए समाज की मुख्य धारा से जुडऩे की बात कही। उप जेल अधीक्षक आलोक भार्गव ने भी जेल में विचाराधीन केदियों से सम्बंधित शासकीय सुविधाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधिक सेवा समिति सदस्य अधिवक्ता राजेश सक्सेना ने दैनिक जीवन मे उपयोग में आने वाली विधि समस्त जानकारी दी गई। वही सामाजिक कार्यकर्ता सुनील बाबू पिंगले ने विश्व नेत्रदान दिवस प्रतिवर्ष 10 जून को मनाया जाता है।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की हजारों हितग्राहियों के खाते में जमा हुई राशि

Sun Jun 11 , 2023
जिले के सभी पंचायतों व वार्डों में मनाया गया लाड़ली बहना उत्सव विदिशा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्रताधारी महिला हितग्राहियों के खातो में एक-एक हजार रूपए की राशि जमा की है। उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा […]