img-fluid

युवती से बर्बरता – पेचकस से आंखें निकाली, फिर ब्लेड से काटा गला

June 13, 2023

हैदराबाद (Hyderabad)। तेलंगाना (Telangana) में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों (punks) ने 19 साल की लड़की से बर्बरता (brutality with girl) की सारी हदें पार कर दी। पुलिस को लड़की का शव पानी की एक टंकी से मिला है। शव की हालत देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। हत्या से पहले बदमाशों ने लड़की की पेचकस से आंखें निकाली, फिर ब्लेड जैसे धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। मामले में अभी हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। इस भयावह वारदात से पूरे इलाके ने सनसनी पैदा कर दी है।



मिली जानकारी के अनुसार, घटना तेलंगाना के विकाराबाद जिले के कदलापुर गांव की बताई जा रही है। रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पानी की टंकी से एक लड़की का शव बरामद किया। शव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारने से पहले लड़की के साथ बर्बरता की घई। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जांच में गला काटने के अलावा महिला की आंखों, हाथ और पैरों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पेचकस जैसी चीज से लड़की की आंखों में वार किया गया, फिर ब्लेड जैसे धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की एक अस्पताल में काम करती थी। शनिवार की रात करीब 11 बजे वह घर से बिना बताए घर से निकली थी, जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसके पिता ने तलाश शुरू की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अगले दिन कुछ ग्रामीणों ने पानी की टंकी में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच चल रही है।

Share:

  •  बढ़ता विवाद देख Kiara Advani ने डिलीट की पोस्ट, कार्तिक संग रीक्रिएट किया था रीयल वेडिंग मोमेंट

    Tue Jun 13 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ फेम एक्टर कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) के साथ एक आइकॉनिक मोमेंट को रीक्रिएट किया है, जिसे दर्शकों ने हाल ही में बेशुमार प्यार दिया था। हम बात कर रहे हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved