5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, अब 145 केंद्रों में संचालित होगी दीनदयाल रसोई योजना
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही फिर दीनदयाल रसोई योजना जल्द शुरू होने वाली है। चुनावी साल में सरकार एक बार फिर सस्ती थाली परोसने वाली है। चलित दीनदयाल रसोई में 5 में भरपेट खाना मिलेगा। चुनावी साल में गरीबों को लुभाने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश में अभी तक 100 दीनदयाल रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं। अब 45 नए चलित दीनदयाल रसोई केंद्र शुरू होंगे। जिससे पूरे प्रदेश में संख्या 145 हो जाएगी। नगर निगम, नगर पालिका, स्वायत्त संस्थान और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से चलित रसोई केंद्र संचालित किए जाएंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘दीनदयाल रसोई योजनाÓ की शुरुआत की थी। जिसके तहत लोगों, विशेषकर समाज के आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को 5 रुपये प्रति प्लेट में सब्सिडी वाला भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का संचालन फिलहाल मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिसका फायदा गरीबों को मिल
रहा है।
दिल्ली की दौड़ लगाने की बजाय चुनाव पर फोकस करें भोपाल। मप्र में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, टिकट के दावेदारों की दौड़ तेज होती जा रही है। खासकर कांग्रेस के नेता टिकट के लिए सबसे अधिक मारामारी कर रहे हैं। टिकट के दावेदार भोपाल से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1007 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 34 हजार 331 और मृतकों की संख्या 3514 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर रात जारी कोरोना से संबंधित […]
पुलिस को प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार भोपाल। अस्पष्ट नियमों की आड़ में शहर में खुलेआम हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग का कहना है कि हमारी ओर से हुक्का बार के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया जाता वहीं पुलिस का कहना है की प्रशासन […]
कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अप्रैल को एक लाख से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। वे 21 हजार परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे और 30 हजार से अधिक आवासों के लिए भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम भोपाल […]