
इंदौर। सरकारी बैंक कर्मचारी दुष्यंत शर्मा के साथ लसूड़िया थाना प्रभारी संतोष दूधी द्वारा की गई मारपीट तथा उसके विरुद्ध पड़ोसी द्वारा दिए गए आवेदन की जांच किए बिना ही एफ आई आर दर्ज करने का विरोध करते हुए सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने लसूड़िया थाने पर जमकर हंगामा किया और थाना प्रभारी द्वारा की गई एक तरफा कार्रवाई पर रोष जताया। संगठन के अध्यक्ष संदीप जोशी ने डीसीपी अभिषेक आनंद से मांग की है कि थाना प्रभारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी खड़े रहे उनके साथ कार्यकर्ताओं ने तीखी बहस भी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved