img-fluid

एक बार फिर यूक्रेन की रडार पर क्रीमिया ब्रिज, दो की मौत

July 17, 2023

रूस (Russia)। रूस के कब्जे वाले क्रीमिया ब्रिज (Crimea Bridge) पर यूक्रेन ने एक बार फिर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले में एक परिवार के तीन लोग (माता-पिता और बच्ची) शिकार हुए हैं। माता-पिता की मौत हो गई, जबकि लड़की घायल है।


बच्ची का हो रहा इलाज

बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक क्षतिग्रस्त कार देखी जा सकती है। जानकारी मिली है कि एक लड़की घायल हो गई है। दुख की बात यह है कि उसके माता-पिता नहीं रहे। उसके रिश्तेदारों से तत्काल संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, लड़की का इलाज किया जा रहा है। हल्की चोटें आई हैं।



  • हमले से यातायात बाधित
    वहीं, घटना को देखते हुए यातायात रोकने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने बताया कि क्रास्नोडार के रूसी क्षेत्र से जोड़ने वाले पुल के 145वें पिलर पर हुई घटना के बाद क्रीमिया पुल पर यातायात रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए सभी लोग लगे हुए हैं।


    साल 2014 में किया था कब्जा

    गौरतलब है, रूस ने क्रीमिया पर 2014 में कब्जा किया था। इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल नहीं है। सड़क और रेल ब्रिज 19 किलोमीटर लंबा है। अक्टूबर 2022 के हमले में ब्रिज को भारी नुकसान हुआ था। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाए थे। हालांकि, यूक्रेन ने पहले इससे इनकार किया, लेकिन बाद में स्वीकार किया था।

    Share:

  • पानिया भाई की गैंग ने डाली थी इंदौर में सीरियल डकैती

    Mon Jul 17 , 2023
    इंदौर।  चंदननगर क्षेत्र (Chandannagar area) में सीरियल डकैती (robbery) डालने वाले गिरोह के सरगना पानिया भाई (paniya bhai) को इंदौर पुलिस (Indore police) ने गुजरात (Gujarat) से गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं। ये इंदौर में डकैती डालने के बाद वापस अपने घरों को लौट गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved