img-fluid

Health Tips: डिनर के बाद आइस्‍क्रीम खाना चाहिए या नहीं, जानिए

June 26, 2026

नई दिल्‍ली । अगर आप मीठा (Sweet) खाने के शौकीन (fond) हैं और रोज रात को डिनर (Dinner) के बाद मीठे में आइसक्रीम (ice cream) खाना पसंद करते हैं तो आप अनजाने में अपनी पर्सनालिटी (personality) को ही नहीं बल्कि सेहत (Health) को भी नुकसान (damage) पहुंचा रहे हैं। सुनकर हो सकता है आपको हैरानी (shock) हो कि मूड और टेस्ट (test) को बेहतर बनाने वाली आइसक्रीम आपकी पर्सनालिटी और सेहत को आखिर क्या नुकसान (damage) पहुंचा सकती है। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो गर्म भोजन के बाद ठंडे पदार्थों का सेवन करने के लिए सख्त मना किया गया है, इसे विरुद्ध आहार कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से सेहत को हो सकते हैं क्या नुकसान।

डिनर के बाद आइसक्रीम खाने के नुकसान-

नींद की गुणवत्ता प्रभावित –
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो डिनर के बाद आइसक्रीम खाने का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव यह है कि यह आपकी नींद को खराब करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। आइसक्रीम में मौजूद चीनी की अधिकता नींद की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो आहार अधिक मात्रा में कैलोरी (विशेष रूप से ऐडेड शुगर) से भरपूर होते हैं उनसे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होने का जोखिम अधिक हो सकता है।



  • दांतों में कैविटी की समस्या-
    रात को आइसक्रीम खाने के बाद अगर आप दांतों को ब्रश नहीं करते हैं तो इसमें मौजूद चीनी रातभर आपके मुंह में मौजूद रहती है जो दांतों में लगने वाली कैविटी का खतरा बढ़ा सकती है।

    कफ की शिकायत-

    डिनर के बाद मीठा खाने की आदत से व्यक्ति को कफ बढ़ने की शिकायत होने लगती है। जिसकी वजह से सांस की तकलीफ, खांसी, भारीपन महसूस हो सकता है।

    मोटापा-
    आइसक्रीम में मौजूद कैलोरी की अधिकता वजन बढ़ाने का एक कारण हो सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद ऐडेड शुगर की मात्रा मोटापे का जोखिम भी बढ़ा देती है। अगर आप पहले से ही मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो डिनर के बाद आइसक्रीम खाने से बचें।

    लिवर के लिए खराब-
    फ्रुक्टोज की मदद से आइसक्रीम को मीठा किया जाता है। शोधकर्ताओं की मानें तो रोजाना फ्रुक्टोज से भरपूर चीजों का सेवन करने से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है। जिसका समय रहते इलाज न करवाने से लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

    Share:

  • स्किन पर मुहांसे और दाग-धब्बों को न करें इग्‍नोर, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

    Fri Jun 26 , 2026
    नई दिल्ली। आंखें आपके दिल और सेहत का हाल बताती हैं लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि सिर्फ स्किन के जरिए भी सेहत के बारे में सब कुछ जाना जा सकता है। स्किन पर होने वाले मुहांसे और दाग-धब्बे हमेशा सामान्य नहीं होते हैं और इन्हें नजरअंदाज करना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। UK के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved