img-fluid

मुख्यमंत्री झूठ बोलने में माहिर : जैन

July 31, 2023

  • कांग्रेस 15 अगस्त से निकाली परिवर्तन यात्रा

गंजबासौदा। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री और भाजपा शासन पर तीखे प्रहार करते हुए झूठों की सरकार बताया और कहा कि मुख्यमंत्री वादावीर भी रहे वे झूठ बोलते हैं। बासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का वादा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता हुआ दिख रहा है। उनके सभी वादे जमीन पर नहीं उतरे हैं इस बार जनता मुख्यमंत्री सहित भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस के हाथ मजबूत करते हुए सरकार बनाने का मौका देगी।



यह बात पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव निशंक कुमार जैन ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अगस्त से पूरे विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जिसके माध्यम से जनता के सामने भाजपा सरकार की नाकामियों मुख्यमंत्री के झूठे वादे और जनप्रतिनिधि द्वारा जनता को धोखा दिए जाने की बात बताई जाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि शासकीय अस्पताल में 9 मेडिकल ऑफिसर के पद स्वीकृत है, लेकिन एक भरा है। इसी तरह कुल 22 में से आठ पदस्थ है। जिसके कारण जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसानों के लिए सिंचाई की योजनाएं तैयार नहीं हो पाई है। बिजली की कटौती किसानों व्यापारियों और सभी के लिए परेशानी पैदा कर रही है। बासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का मुख्यमंत्री का वादा 5 साल बाद भी अधूरा है जो भी काम हुए हैं उस में जमकर कमीशन खोरी की गई है इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Share:

  • उदयगिरी पहाड़ी पर लगाए पौधे, बिखेरे बीज और सीड बॉल्स

    Mon Jul 31 , 2023
    विदिशा। विदिशा बेतवा उत्थान समिति द्वारा सघन पौधरोपण अभियान के तहत रविवार की सुबह पर्यावरण प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे और पहाड़ी पर जगह जगह बीज तथा सीड बॉल्स डाले। यहां बेतवा श्रमदानियों और पर्यावरण प्रेमियों ने सीताफल,जामुन, आंवला,करंज और बांस के पौधे रोपे इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के बीज वाले सीड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved