जेद्दा (Jeddah)। यूक्रेन पर रूसी हमले (Russian attack on Ukraine) के बाद चल रहे युद्ध पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने एक शांति योजना प्रस्तुत की है। इस योजना पर सऊदी अरब (Saudi Arab) की मेजबानी में चर्चा का हिस्सा बनने के लिए भारत को भी न्योता मिला है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल इस चर्चा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं।
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बैठक में भारत की भागीदारी की पुष्टि की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत इस कार्यक्रम में भाग लेगा और हमारी भागीदारी हमारी लंबे समय से चली आ रही स्थिति के अनुरूप है कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि रूस इस बैठक पर नजर रखेगा लेकिन उसे पूरी तरह से समझने की जरूरत होगी कि क्या लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved