बहला-फुसलाकर ले गया था, दी थी मारने की धमकी इंदौर। जबरन कॉलोनी क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना हुई। इसमें सगे चाचा (uncle) ने अपनी नाबालिग (minor) भतीजी के साथ दुष्कर्म कर डाला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। डीसीपी राजेशसिंह (DCP Rajesh Singh) ने बताया कि घटना कल रात की है।
जबरन कॉलोनी के एक मकान में संयुक्त रूप से रहने वाले 30 वर्षीय राकेश पिता चंपालाल बूटिया ने घर में सो रही 7 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्षेत्र में मजदूरी करता है।
– कार्रवाई से पहले पूरे क्षेत्र की बिजली काटी – बेरिकेड््स लगाकर दिया कार्रवाई को अंजाम इंदौर। नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने आखिर आज शक्कर बाजार जैन मंदिर (Jain Temple) के सामने 80 साल पुराने बने मकान को ढहा दिया। मकान की कई मंजिलें खाली पड़ी थी और वह इतना जर्जर था कि […]
आज और कल चलेगा मॉपअप राउंड… इन्दौर। 16 जनवरी से हेल्थ वर्कर के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है। 33413 का पंजीयन अभी तक हुआ है, जिनमें से 10849 हेल्थ वर्कर वैक्सीनेशन से वंचित रहे हैं, जिन्हें अब आज और कल मॉपअप राउंड में वैक्सीन लगाए जाएंगे, लेकिन डोज फिलहाल 6500 ही बचे हैं। नतीजतन […]
इंदौर। इंदौर (Indore) के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है। भार्गव की इस घोषणा से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भार्गव […]
इंदौर। पांच माह पूर्व नाबालिग द्वारा फांसी का फंदा कसते हुए जान देने के मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे फोटो वायरल करने के लिए धमकाया जाता था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है। राजेंद्र […]