img-fluid

हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह पूर्वक अनेक आयोजन

August 12, 2023

  • मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अनेक आयोजन

सीहोर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के समापन के रूप में पूरे जिले में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अनेक स्थानों पर आयोजन हो रहे है। इसी प्रकार जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराएगा। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिले भर में तिरंगा सजाने की तैयारियां बड़ी जोर से चल रही है। इसके तहत जनपद पंचायत इछावर, जलसंसाधन सीहोर, लोक निर्वाण विभाग सीहोर और उप संचालक पशु चिकित्सा सीहोर में कार्यालय के सामने गेट को तिरंगा से सजाया गया है।


  • इस कड़ी में अन्य स्थानों पर तिरंगा से सजाया जा रहा है। हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले से स्व-सहायता समूह की दीदियाँ झण्डा तैयार करने के साथ विक्रय करने में लगी है। जिला पंचायत परिसर में समूह की महिलाओं ने झण्डे के विक्रय के लिए अपनी स्टॉल लगाई। स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार तिरंगा झंडे का स्टाल लगाया गया। स्टॉल में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों के लिए खुला है। हर व्यक्ति अपने-अपने घरों में तिरंगा खरीद कर आवश्य लागाये।

    Share:

  • केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं में मुस्लिमों को बराबर का अधिकार मिला : एजाज खान

    Sat Aug 12 , 2023
    लटेरी। लटेरी में शुक्रवार दोपहर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान ने कहा कि भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मुसलमानों को भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved