img-fluid

Olive Oil Benefits: कितना लाभदायक है जैतून का तेल, जानें इसके अनगिनत फायदे

August 14, 2026

नई दिल्ली। आजकल (Nowadays) बदलती जीवनशैली के कारण हम डायबिटीज (Diabetes) हाई ब्लड प्रेशर आदि कई खतरनाक (Dangerous) बीमारियों के शिकार (Hunt) होते जा रहे हैं। अनहेल्दी फूड्स (Foods) की वजह से गंभीर बीमारियां (diseases) हमारे शरीर में घर कर लेती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी है। जैतून का तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल कर कई बीमारियों से बच सकते हैं।

जैतून का तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे ऑलिव ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-ई, आयरन, विटामिन-के, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप खाने में इस तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो आप स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से बच सकते हैं। इसके अलावा जैतून तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। पोषक तत्वों से भरपूर जैतून का तेल पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस तेल के फायदे के बारे में बताएंगे।


  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
    जैतून का तेल काई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ई, विटामिन- के और कई पोषक तत्व पाए जाते है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पुरानी बीमारियों को भी कम करने में मदद करता है।

    अल्जाइमर का खतरा हो सकता है कम
    जैतून का तेल मस्तिष्क की सेहत में सुधार कर सकता है। जिन लोगों को अल्जाइमर की समस्या है, उनके लिए जैतून का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने में सहायक है। आपकी याददाश्त बढ़ाने में जैतून का तेल मदद कर सकता है।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
    जैतून के तेल बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसमें पॉलीफेनोल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिससे बल्ड प्रेशर का स्तर भी सामान्य हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो अपने खाने में जैतून का तेल जरूर शामिल करें। यह तेल दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

    पाचन को बढ़ावा देता है
    जैतून का तेल हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं। अगर आप डाइट मे नियमित रूप से जैतून के तेल शामिल करते हैं, तो पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

    वजन घटाने में मददगार
    जैतून के तेल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए आप इसे वेट लॉस जर्नी में आसानी से शामिल कर सकते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

    हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद
    जैतून का तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों के विकास में सहायक है। अगर आप हड्डियों के दर्द से परेशान हैं, तो जैतून का तेल जरूर इस्तेमाल करें, इससे आपको राहत मिलेगा। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या को कम करने में भी मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Aug 14 , 2026
    14 अगस्त 2026 1. चिडिय़ा सी आंगन में चहके, फुलवारी सा जिससे घर महके । अपनी होते हुए पराई, क्या कुछ-कुछ समझ में आई । उत्तर….. 2. एक कटोरी चूने के पानी को, अगर मुँह से फूंका जाए । मुँह से निकली कौन-सी गैस, जिससे पानी दुधिया हो जाए । उत्तर….. 3. रूई जैसा लगता, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved