img-fluid

कांगोः इतुरी प्रांत के एक चर्च पर आतंकी हमला, 14 लोगों की मौत

August 29, 2023

बेनी (Beanie)। पूर्वी कांगो (Eastern Congo) के इतुरी प्रांत (Ituri Province) के एक चर्च पर हुए आतंकी हमले (church terror attack) में 14 लोगों की मौत (14 people died) हो गई है। इस हमले में कई नागरिक घायल (many civilians injured) हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

अधिकारी के अनुसार इतुरी प्रांत के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान यह हमला हुआ, जब वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस आतंकी हमले में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आयी है। अधिकारी के अनुसार कांगो के पूर्वी प्रांत इतुरी में एक चर्च पर संदिग्ध आतंकियों के हमले में 14 लोग मारे गए हैं।


दजुगु क्षेत्र में नागरिक समाज के नेता डियूडोने लोसा ने बताया कि इस हमले के पीछे कोऑपरेटिव फॉर द डेवलपमेंट ऑफ द कांगो (कोडेको) समूह का हाथ है। उन्होंने बताया कि इस हमले में 9 नागरिक, 4 हमलावर और एक सैनिक की मौत हो गयी।

उल्लेखनीय है कि कोडेको समूह किसानों के हितों की रक्षा करने का दावा करता है। हालांकि इस समूह का लंबे समय से हेमा चरवाहों के साथ संघर्ष चल रहा है।

Share:

  • जेल में इमरान खान की बल्ले-बल्ले: मिल रहा देसी घी वाला मटन-चिकन, परिवार ने कही 'जहर' देने की बात

    Tue Aug 29 , 2023
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान (Former Prime Minister of Pakistan and PTI Chief Imran Khan) इन दोनों जेल में हैं। जानकारी के मुताबिक इमरान खान (Imran khan) को अब जेल में भी कई सुविधाएं उपलब्ध करवराई जा रही हैं। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के अटॉर्नी जनरल कार्यालय की तरफ से कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved