
देवास: देवास (Dewas) जिले के थाना पीपलरावां क्षेत्र में प्रसिद्ध मां बिजासनी माता मंदिर (Bijasni Mata Temple) ग्राम इकलेरा माताजी के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों (villagers) को तेंदुआ (panther) दिखा। वह बीमार दिख रहा था। ग्रामीणों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उस पर सवारी भी की। इस दौरान तेंदुए का व्यवहार सामान्य रहा। उसने किसी पर भी हमला नहीं किया।
कुछ लोगों ने इसकी खबर वन विभाग देवास व उज्जैन रेंज के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के मिलने से किसी प्रकार की जनहानि का समाचार नहीं मिला है। हालांकि क्षेत्र में तेंदुए के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारियों ने बिना बेहोश किए ही उसे पिंजरे में बंद कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved