img-fluid

कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO उदय कोटक ने छोड़ा पद, अब ये अधिकारी लेगा उनकी जगह

September 02, 2023

मुंबई। प्राइवेट सेक्टर (private sector) की बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में बड़ा फेरबदल हुआ है। बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक ने अपने पद से इस्तीफा (resign) दे दिया है। बैंक ने शनिवार 2 सितंबर को अपने शेयर धारकों को स्टॉक एजेंसी को इसकी सूचना दी। उदय कोटक की जगह अब बैंक के ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता 31 दिसम्बर तक जिम्मेदारी संभालेंगे। हालाँकि इसके लिए भी बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक और मेंबर्स ऑफ़ बैंक से मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही बैंक की जिम्मेदारी दीपक गुप्ता संभाल सकेंगे।

31 दिसंबर, 2023 को खत्म हो रहा था कार्यकाल
उदय कोटक (Bank MD and CEO Uday Kotak) को जनवरी, 2021 में तीन साल के लिए फिर से बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2023 तक था। दिसंबर में इस पद पर उन्हें 15 साल पूरे हो जाते। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने यह पद छोड़ने का फैसला किया है। बैंक ने एक जनवरी, 2024 से नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए आरबीआई (RBI) में आवेदन किया है। बता दें की उदय कोटक ने कुछ समय पहले ही इस पद से हटने एक संकेत (Signal) दिए थे।


  • 2003 में कोटक महिन्द्रा को मिला था कमर्शियल बैंक का लाइसेंस
    उदय कोटक ने बैंक के बोर्ड को लिखी एक चिट्ठी में कहा, “मेरे पास अभी कुछ और महीने हैं, लेकिन मैं तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था और मुझे लगा कि यह संस्थान के लिए सही समय है।” बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक में उदय कोटक की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस बैंक की शुरुआत 1985 में एनबीएफसी (NBFC) के रूप में हुई थी। तबसे उदय कोटक इस बैंक की अगुवाई कर रहे हैं। 2003 में कोटक महिन्द्रा को कमर्शियल बैंक (commercial bank) का लाइसेंस मिला था।

    Share:

  • G20 Summit: CRPF के 450 ड्राइवरों को खास ट्रेनिंग, दुनिया के बड़े नेताओं की सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान हुआ तैयार

    Sat Sep 2 , 2023
    नई दिल्ली। भारत (India) में 9 से 10 सितंबर तक चलने वाली G20 समिट (G20 Summit) के लिए तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रमुख दिल्ली पहुंचेंगे। शिखर सम्मेलन के लिए पूरी दिल्ली में ज़ोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। अगले हफ्ते G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राज्यों के प्रमुखों को दिल्ली और उसके आसपास […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved