img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी के दाम में भी हुआ इजाफा; जानें आज का ताजा भाव

September 15, 2023

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का देखी जा रही थी, मगर आज दोनों ही कीमती धातु बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों हरे निशान पर हैं. सबसे पहले गोल्ड के बारे में बात करें तो आज यह 58,674 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है. इसके बाद इसमें और बढ़त देखी गई है और सुबह 11.30 बजे तक 58,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसमें कल के मुकाबले 127 रुपये यानी 0.22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. कल MCX पर गोल्ड 58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी भी हरे निशान पर कर रही कारोबार-
सोने के अलावा चांदी भी आज हरे निशान पर कारोबार कर रही है. चांदी आज शुरुआती समय में 71,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. इसके बाद इसके दाम में और तेजी देखने को मिली है और यह सुबह 11.30 बजे तक 71,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी. इसमें कल के मुकाबले 768 रुपये यानी 1.08 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. कल चांदी वायदा बाजार में 71,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है.


  • सोने-चांदी के आज के रेट-

    • नई दिल्ली- 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रही है.
    • मुंबई- 24 कैरेट सोना 59,670 रुपये, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रही है.
    • चेन्नई- 24 कैरेट सोना 60,000 रुपये, चांदी 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रही है.
    • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 59,820 रुपये, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रही है.
    • बेंगलुरु- 24 कैरेट सोना 59,670 रुपये, चांदी 72,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रही है.
    • पटना- 24 कैरेट सोना 59,720 रुपये, चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रही है.

    क्या है इंटरनेशनल मार्केट का हाल?
    इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों घरेलू मार्केट की तरह हरे निशान पर है. पिछले कुछ हफ्तों में सोने में जबरदस्त गिरावट के बाद यह 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1,915.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो इसमें शुक्रवार को पूरे 1 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और यह इंटरनेशनल मार्केट में 22.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

    Share:

  • उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए ड्रेस कोड तय

    Fri Sep 15 , 2023
    उज्जैन । मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी (Religious City of Madhya Pradesh) उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple Ujjain) के गर्भगृह में आने वाले (Coming in the Sanctorum) दर्शनार्थियों के लिए (For Visitors) ड्रेस कोड (Dress Code) तय किया गया (Decided) । अब पुरुष को यहां धोती, सोला व महिलाओं को साड़ी पहनकर आने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved